Tuesday, September 24, 2019

iifa awards 2019 winners




मायानगरी में बुधवार की रात सितारे जमीं पर उतरे। मौका था आइफा अवॉर्ड 2019 (IIFA Awards 2019) का। इस बार यह अवॉर्ड मुंबई में हुए जहां पर दिग्गज फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे। जानिए इस बार किस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए और कौन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री रही। 

Ranveer Singh2 of 8
Ranveer Singh
बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह
फिल्म- पद्मावत

'पद्मावत' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फिल्म में रणवीर के नकारात्मक रोल की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी थीं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।

Alia Bhatt3 of 8
Alia Bhatt 
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट
फिल्म - राजी

'राजी' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। 

Aditi and Vicky4 of 8
Aditi and Vicky 
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- अदिति राव हैदरी
फिल्म- पद्मावत
'पद्मावत' फिल्म में अदिति राव हैदरी ने रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था। अदिति राव हैदरी के किरदार का नाम फिल्म में मेहरूनिसा है।

बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)- विक्की कौशल
फिल्म - संजू

'संजू' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था जबकि विक्की कौशल ने संजू के दोस्त का रोल निभाया था। 

Sara, Deepika and Ishaan5 of 8
Sara, Deepika and Ishaan 
बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- सारा अली खान
फिल्म - केदारनाथ

बेस्ट डेब्यू (मेल)- ईशान खट्टर
फिल्म- धड़क

स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण
फिल्म- चेन्नई एक्सप्रेस

दीपिका पादुकोण को यह अवॉर्ड मशहूर अभिनेत्री रेखा ने दिया।

Raj Kumar Hirani6 of 8
Raj Kumar Hirani 
आइफा बिग 20 अवॉर्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार हिरानी
फिल्म - 3 इडियट्स

यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

आइफा बिग 20 अवॉर्ड बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - प्रीतम
फिल्म - ऐ दिल है मुश्किल

Saroj Khan7 of 8
Saroj Khan 
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- अमाल मलिक, गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव, हनी सिंह, जैक नाइट
फिल्म - सोनू की टीटू की स्वीटी

हिंदी सिनेमा का सबसे प्रमुख भारतीय डांस कोरियोग्राफर - सरोज खान

प्रसिद्ध कॉमेडियन- सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी

बेस्ट लिरिसिस्ट- अमिताभ भट्टाचार्य
फिल्म- धड़क

iifa awards8 of 8
iifa awards 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - हर्षदीप कौर और विभा सर्राफ
गाना- दिलबरो (फिल्म-राजी)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह
गाना- ऐ वतन (फिल्म-राजी)

बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड- श्रीराम राघवन, पूजा  लधा सूर्ती, अरिजी बिस्वास, योगेश चंदेकर, हेमंत राव (फिल्म- अंधाधुन)

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- जगदीप

0 comments:

Post a Comment

THANK YOU